ठंड गुजरने के बाद गर्मी दस्तक देने लगी है , सभी मौसमो की तरह गर्मी का मौसम भी अपने साथ बहुत कुछ लेके आती है | गर्मी का मौसम जैसे जैसे आता है , वैसे वैसे बहुत सारी चीजो में भी बदलाव होने लगता है | जिस तरह सभी मौसम अपने अन्दर कुछ न कुछ समेटे रहता है , वैसे ही गर्मियों का मौसम भी अपने अन्दर बहुत कुछ समेटे रहता है | इस समय हम सभी लोगो को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है| इस समय हमारे स्वास्थ्य में बदलाव होता है | हमारे स्वास्थ्य में बदलाव होने से इसका प्रभाव हमारे शरीर पर परता है | तो आइये जानते है की गर्मियों में क्या करने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे |

  •  गर्मियों के मौसम में इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है , क्योकि इस मौसम में धुल - धूलकण अधिक होता है , इससे बचने के लिए अपने घरो से बाहर निकलना कम करे |
  • इस मौसम में सूर्य की रौशनी में अधिक गर्मी होने से हमारे शरीर को पानी की अधिक आवश्यकता होती है , इसलिए इस मौसम में पानी अधिक से अधिक पिये |
  • इस मौसम में होने वाले फलो का अधिक से अधिक सेवन करे |
  • गर्मियों में सुबह-सुबह उठकर घुमने से ताजी हवा मिलती है , जिससे हमारे स्वास्थ्य में ताजगी आती है |
  • इस मौसम में जब भी घर से बाहर निकले अपने सर को किसी चीज से ढककर बाहर निकले साथ ही अपने साथ पिने की पानी का बोतल अवश्य रखे |
  • इस मौसम में कुछ सामान्य बीमारियाँ जैसे दाद-खाज , खुजली होने की संभावना बढ़ जाती है , इस लिए साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखे |
  • शरीर में पानी की मात्रा प्रयाप्त रखे | 
  • सुबह उठकर योग , व्यायाम  निश्चित करे , इससे जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रह सके | 

Post a Comment

Previous Post Next Post