आज हम लोग जानेंगे कि अपने स्वास्थ्य को किस तरह से ठीक रख सकते हैं और हमें किस तरह के बर्तन में भोजन बनाना चाहिए और खाना चाहिए ,तो दोस्तों आज हम सभी एलमुनियम के बर्तनों का अधिक से अधिक उपयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से कहीं से भी लाभदायक नहीं है, यह जहां तक है कि स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है,तो आप इसे ध्यान में रखें और आज से ही एल्यूमीनियम के बर्तन में भोजन करना तुरंत बंद कर दें और उन बर्तनों को कहीं पैक करके रख दे और हम लोग यह भी जानेंगे कि किन बर्तनों का उपयोग करके काफी बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है तो सबसे अच्छा बर्तन जो होता है, वह मिट्टी का बर्तन होता है, लेकिन आज के समय में हम लोग मिट्टी के बर्तन का उपयोग नहीं करना चाहते, तो मिट्टी के बर्तन के अलावा और भी ऐसे बर्तन हैं जिनका उपयोग हम लोग करके अपने स्वास्थ्य को सही कर सकते हैं , एलमुनियम का बर्तन जो है इसका स्वास्थ्य पर बहुत ही बड़ा दुष्प्रभाव है यहां तक कि एलमुनियम का हमारे शरीर में कहीं कोई उपयोग नहीं है तो अल्मुनियम के बर्तनों का उपयोग आज से ही बंद कर दें और हो सके तो जो बर्तन बता रहे हैं उन बर्तनों का उपयोग करें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं, एलमुनियम एक ऐसा बर्तन है जिस के उपयोग से स्वास्थ्य के हानि तो होती ही है साथ साथ आपके स्वास्थ्य में लिवर, किडनी, हार्ट से संबंधित समस्याएं आने लगती है यहां तक कि आंखों से संबंधित समस्याएं भी आ सकती है और स्मरण शक्ति भी कमजोर हो सकती है तो इन बर्तनों का उपयोग बंद करें और जिन बर्तनों को यहां बताया जा रहा है उन बर्तनों का उपयोग करके आप अपने स्वास्थ्य को काफी अच्छा बना सकते हैं. 





1. स्टील का बर्तन- स्टील का जो बर्तन है वह सस्ते भी हैं और उपयोगी भी हैं, यह स्वास्थ्य के लिए हानी नहीं करते हैं तो इसका हमारे स्वास्थ्य के लिए कहीं फायदा भी नहीं है तो स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जा सकता है और स्वास्थ्य हानि होने से बचा जा सकता है और यह बर्तन सस्ते भी मिलते हैं. स्टील का बर्तन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदा नहीं करता है तो कहीं हमारे स्वास्थ्य पर इसका हानि भी नहीं है तो स्टील के बर्तन का उपयोग समय को देखते हुए और पैसा को देखते हुए भी इसका उपयोग किया जा सकता है.







2. सोने का बर्तन- भोजन बनाने के लिए सोने के बर्तन का भी उपयोग किया जा सकता है लेकिन अभी के समय में सोना काफी महंगा है जो सभी लोगों तक पहुंच के बाहर है इसलिए इसलिए इस बर्तन का उपयोग सभी लोग नहीं कर सकते हैं या सभी लोगों के पास इस बर्तन की उपलब्धता नहीं हो सकती है बर्तन काफी महंगे होने के कारण सभी व्यक्ति नहीं कर सकते हैं और इसमें भोजन नहीं बना सकते हैं ऐसे जिनके पास उपलब्ध हो जाए वह इसमें भोजन बना सकते हैं. 



3. चांदी का बर्तन- चांदी का बर्तन भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन आज के समय में चांदी का बर्तन भी काफी महंगे हो गए हैं जो आम लोगों की पहुंच से बाहर है यदि आप चांदी के बर्तन में भोजन बनाने में सक्षम है तो आप बना सकते हैं यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है इन से शरीर को शीतलता प्रदान होती है इनसे हमारे मस्तिष्क के अंदर शक्ति मिलती है जिससे हमारा स्मरण शक्ति काफी बेहतर होता है, तो आप भोजन बनाने के लिए चांदी के बर्तनों का भी उपयोग कर सकते हैं. 



4. पीतल का बर्तन- पीतल के बर्तनों का भी उपयोग काफी फायदेमंद है इनका प्रयोग भी भोजन बनाने के लिए किया जा सकता है इसमें सिर्फ एक ध्यान रखना है कि इन बर्तनों का प्रयोग करते समय खट्टी चीज में नहीं बनाए या खट्टी चीजों से इन बर्तनों को दूर रखें. यह बर्तन भी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. 




5. मिट्टी का बर्तन- स्वास्थ्य की दृष्टि से मिट्टी का बर्तन सबसे लाभदायक होता है और मिट्टी का बर्तन सबसे पवित्र भी होता है इन बर्तनों का उपयोग पूजा आदि के लिए किया जाता है यदि मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग हम लोगों के द्वारा किया जाए तो हमारा स्वास्थ्य बहुत ही बेहतर रह सकता है गैस्टिक जैसी बहुत सारी ऐसी समस्याएं हैं जो हमारे जीवन से हमेशा के लिए खत्म हो सकती है तो मिट्टी का बर्तन जो है काफी उपयोगी है हमारे स्वास्थ्य के लिए पहले हमारे बुजुर्ग लोग मिट्टी के बर्तन का ही पानी पीते थे मिट्टी के को हमें ही दही जमाया करते थे और मिट्टी के बर्तनों का अधिक से अधिक उपयोग किया जा सकता है तो इनका उपयोग भी यदि आप करना चाहे तो यह भी स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे बर्तन होते हैं और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं. 





6. लोहे का बर्तन- पहले के जमाने में जो सब्जियां बनाई जाती थी जो कड़ाही होता था वह लोहे का ही होता था और आज के जमाने में कड़ाही भी एलमुनियम का उपयोग में लाया जा रहा है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी हानिकारक है लोहे का जो करा ही होता था वह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक होता था आजकल हम सभी देख रहे हैं कि आज के बच्चों महिलाओं सभी लोगों में आयरन की कमी देखी जाती है सभी लोग कमजोर होते जा रहे हैं तो लोहे का बर्तन जो होता था लोहे के बर्तन में बनाई गई सब्जी स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता था, इसके उपयोग से या इसमें बने हुए भोजन के उपयोग से शरीर में आयरन की कभी भी कमी नहीं होती थी इससे हमारे ब्लड में आयरन की कमी नहीं रहती थी जिससे हमारे बच्चे हमारे बुजुर्ग सभी लोग लिस्ट पुष्ट और स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी बेहतर रहते थे तो अभी भी आप लोहे की कड़ाही लेकर उसमें सब्जी जैसी चीजों को बना सकते हैं और इन लोहे के बर्तनों का जो फायदा है उसको अपने स्वास्थ्य में ले सकते हैं और इसका उपयोग कर सकते हैं.




Post a Comment

Previous Post Next Post