अब्राहम लिंकन जी का जन्म 12 फरवरी 1809 ई0 सन् को हुआ था। ये अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति रहें। उन्होंने अमेरिका को सबसे बड़े संकट गृहयुद्ध से बचाया। अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। अमेरिका में दास प्रथा का अंत अब्राहम लिकन के द्वारा ही किया गया। तो आइए जानते हैं, इनके विचारों के बारे में-


  • साधारण दिखनेवाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं, यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं।




  • बोलकर सभी संदेह दूर करने से अच्छा है कि चुप रह कर लोगों द्वारा मूर्ख समझा जायें।



  • मैं धीमा चलता हूॅ, लेकिन कभी भी वापस नहीं आता।



  • कुछ कर गुजरनेवाले लोगों के लिए इस संसार में कुछ भी असंभव नहीं है। 



  • यदि आप एक बार अपने नागरिक, दोस्तों का भरोसा तोड़ देगे, तो फिर आप कभी भी सत्कार और सम्मान नहीं पा सकेंगे।



  • यह मेरा अनुभव रहा है कि जिन लोगों में कोई दोष नहीं है, उनलोगों में बहुत ही कम गुण होते है।
  •  हर किसी पर विश्वास कर लेना, खतरनाक है। पर किसी पर विश्वास नहीं करना, बहुत खतरनाक है। 
  • एक इंसान जितना अपने मन को मना सके, वह उतना खुश रह सकता है। 



  • चरित्र एक पेड़ है और मान एक छाया। और हम हमेशा छाया के बारे में सोचते है, लेकिन असल चीज तो वृक्ष है। 
  • जिस प्रकार मैं गुलाम नहीं बनना चाहता, ठीक उसी प्रकार मैं किसी का मालिक भी नहीं बनना चाहता, यह सोच लोकतंत्र के सिद्धांत को दर्शाती है। 
  • उस व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है, जो व्यक्ति सहायता करने की भावना रखता है। 
  • यदि शांति पाना चाहते है, तो लोकप्रियता से बचों।

  • मैं जीतने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूॅ, परन्तु मैं सच्चा होने के लिए प्रतिबद्ध हूॅ।
  • यदि पहले ही हम ये जान लेे कि हम कहाॅ पर हैं और हम किस दिशा में है, तो हमें क्या और कैसे करना चाहिए इसका बेहतर निर्णय कर सकते है। 
  • हमेंशा याद रखिये कि आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्वपूर्ण है।


ये अब्राहम लिंकन के विचार आज बहुत ही महत्वपूर्ण है। तो इसे जानकर अपने जीवन में इसको धारण करें और सफलता पायंें।



Post a Comment

Previous Post Next Post