भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 ई0 को हुआ था। वे भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारियों में एक थें। इनका नाम लेते ही युवाओं के खून में गर्मी आ जाती है। इनके नाम से ही देश के प्रति राष्ट्रभक्ति उत्पन्न हो जाती है। देश की आजादी दिलाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनकी बाते भी प्रेरणा देती है, आज भी उनका हर एक अनमोल विचार आपके रोगटे खड़े कर सकता है, तो आइए जानते है इनकी विचारों के बारे में-

  • मै एक मानव हूॅ, जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है। 
  • मै इस बात पर जोर देता हूॅ कि मैं महत्वकांक्षा, आशा और जीवन से भरा हूॅ। पर जरूरत पड़ने पर ये सब त्याग सकता हूॅ और वही सच्चा बलिदान है। 

  • इस कदर वाकिफ है, मेरी कलम, मेरी जज्बातों से । अगर मैं इश्क लिखना भी चाहूॅ तो इनकलाब लिख जाता हूॅ। 
  • जिन्दगी को अपने दम पर जिया जाता है, दूसरों के कन्धे पर तो सिर्फ जनाजे उठाया जाते है। 
  • अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलेगा, तो किसी के पास निजी सम्पति नहीं होगी, सबको काम मिलेगा और धर्म व्यक्तिगत विश्वास की चीज होगी, सामूहिक नहीं । 




  • सीने पर जो जख्म दिये गये हैं, वो फूलों के गुच्छे हैं। हमें पागल ही रहने दो , हम पागल ही अच्छे हैं। 
  • राख का हर कण मेरी गर्मी से चलायमान है, मैं एक ऐसा पागल हूॅ, जो जेल में भी आजाद है। 
  • व्यक्तियों को कुचलकर कोई उनके विचारों को नहीं मार सकता। 
  • एक क्रांतिकारी सबसे अधिक तर्क में विश्वास करता है, वह केवल तर्क और तर्क में विश्वास करता है। 

  • किसी भी इंसान को मारना आसान है, लेकिन उनके विचारों को नहीं । 
  • महान सम्राज्य खत्म हो जाता है, लेकिन उनके विचार हमेंशा जीवित रहते है। 
  • क्रांति मनुष्य का अपरिहार्य अधिकार है, स्वतंत्रता सभी का कभी खत्म न होने वाला जन्मसिद्ध अधिकार है। श्रम समाज का वास्तविक निर्वाहक है। 






  • किसी ने सही कहा है कि सुधार बुजुर्ग व्यक्ति नहीं कर सकते, वे तो बहुत ही बुद्धिमान और समझदार होते है। सुधार तो हेाते है, युवाओं के बलिदान, परिश्रम और निष्ठा से, जिनको भयभीत होना आता ही नहीं है। जो विचार कम और अनुभव अधिक करते हैं। 
  • देशभक्त को अधिकतर लोग पागल कहते हैं। 

ये भगत सिंह के विचार आज बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो उनकी जिन्दगी की तरह ही प्रेरणा देती हे। तो इसे जानकर अपने जीवन में इसको धारण करें और सफलता पायंें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post