गाजर के फायदे-


हम सभी जानते है कि गाजर बड़ा ही अच्छा फल के रूप में ही प्रयोग किया जाता रहा है। गाजर का प्रयोग कई रूपों में किया जाता  है। जैसे-फल के रूप में, सब्जी के रूप में इस तरह गाजर काफी लाभदायक होता है। गाजर का प्रयोग औषधियों के रूप  में भी किया जाता है। गाजर प्राकृतिक द्वारा प्रदान की गई बड़ा ही अदभुत फल है, जिसके प्रयोग से काफी सारी बिमारी ठीक हो जाती है। तो आइए जानते हैं अपने दैनिक जीवन में गाजर का प्रयोग कैसे करें-

1. गाजर को प्राकृतिक रूप में अर्थात् कच्चा खाने से अधिक लाभ होता है।

2. यह स्वाद में मधुर कसैली कड़वी, उष्णवीर्य, दस्त ठीक करनेवाली, मूत्राश्य , हृदय के लिए
 हितकर, रक्त शुद्ध करने वाल, कफनाशक, वातदोषनाशक, पुष्टिवर्धक एवं दिमाग के नाड़ियों को बल प्रदान करती है। 



3. इसमें कैल्सियम एवं कैरोटिन प्रचुर मात्रा में होने से यह बच्चों के लिए काफी हितकर होती है। 

4. इसमें विटामिन ‘ए‘ प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह आंखों  के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

5. यह रक्त की शुद्धि करती है, 10-15 दिन गाजर का रस सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाती है। 

6. दिमाग की कमजोरी- गाजर के रस का प्रतिदिन सेवन करने से दिमाग की नाड़ियों को बल प्रदान होतो हैै, जिससे दिमाग की कमजोरी ठीक होती है।

7. श्वास हिचकी- गाजर के 4-5 बूंदों को नाक में डालने से लाभ होता है। 

8. नेत्ररोग- नेत्ररोग जैसे-रतौंधी, दृष्टिमंदता, आंखों  की कमजोरी, पढ़ते समय आंखों में तकलीफ होने संबंधी बिमारियों में गाजर के रस का प्रयोग काफी लाभदायक होता है।

9. पाचन- अपच, मंदाग्निी जैसी रेागों में गाजर के रस में धनिया का चूर्ण, जीरा का चूर्ण , काली मिर्च,निम्बू का रस डालकर पीने से अथवा गाजर का सूप बनाकर पीने से काफी लाभ होता है। 

10. पेशाब की समस्या- गाजर का रस का सेवन करने से पेशाब खुलकर आता है।


11. त्वचा का जलना- जले हुए स्थानों पर गाजर का रस लगाने से लाभ होता है। 

           इस तरह से गाजर का प्रयोग काफी फायदेमंद है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post